
तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के लिए गुड न्यूज़ लाने वाले रेवंत रेड्डी इन दिनों सुर्खियों में हैं. वे कांग्रेस के दूसरे नेताओं से अलग अपनी लाइन पर चलते दिख रहे हैं. पीएम मोदी पिछले दौरे में रेवंत अन्ना ने गुजरात मॉडल की तारीफ करके सबको चौंका दिया था.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
हैदराबाद,9 मार्च, 2024. 2023 के आखिर में दक्षिणी राज्य तेलंगाना में कांग्रेस के नए अन्ना बनकर उभरे रेवंत रेड्डी इन दिनों अपनी राजनीतिक अंदाज से सबको चौका रहे हैं. पिछले दिनों जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना पहुंचे तो रेवंत अन्ना ने आदिलाबाद में उन्हें गर्मजोशी से स्वागत किया और गुजरात मॉडल की तारीफ करते हुए विकास के लिए पीएम से उनके साथ मांग लिया .अब रेवंत रेड्डी के दांव की चर्चा खत्म नहीं हुई थी कि उनकी बड़े ओवैसी के साथ बहुत कुछ कहने वाली तस्वीरें सामने आई है. इतना ही नहीं, हैदराबाद के विकास को लेकर रेवंत अन्ना ने जो कहा उसे असदुद्दीन ओवैसी ने खूब सराहा है . इससे पहले जब रेवंत रेड्डी हैदराबाद की मुसी नदी पुनर्जवित करने के लिए लंदन के टेम्स मॉडल को देखने गए थे तो उन्होंने जूनियर ओवैसी( अकबरुद्दीन ओवैसी ) को वहां बुलाया था.
क्या रेवंत भी सभी के हैं ?
पीएम मोदी की तारीफ , ओवैसी से दोस्ती के बाद राजनीतिक हलकों में नीतीश कुमार के प्रयोग होने वाली रेवंत अन्ना के लिए इस्तेमाल की जा रही है. जब रेवंत रेड्डी ने पीएम के दौर में शिरकत करते हुए उनका स्वागत किया था और तारीफ करते हुए उनसे आर्थिक सहयोग मंगा था तो इसे उनका स्मार्ट मूव माना गया था. अब उन्होंने ओवैसी के साथ अपनी मित्रता दिखाई है. राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि नीतीश कुमार की तरह रेवंत अन्ना भी सबके हैं. वे चतुराई से न सिर्फ राजनीतिक जमीन मजबूत रखना चाहते हैं, बल्कि दूसरे गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों, ममता बनर्जी) की तर्ज पर पीएम मोदी का विरोध करके नुकसान नहीं उठाना चाहते हैं. ऐसे में उन्होंने नीतीश कुमार और नवीन पटनायक वाला रास्ता चुना है. इस मामले में एनके भी चतुराई दिखाते आए हैं.
