संबलपुर से सिटी रिपोर्टर अनिल श्रीरामका की रिपोर्ट
क्षेत्रीय कावा केन्द्र, ग्रुप केन्द्र, केरिपुबल,संबलपुर में महिला दिवस-2024 के अवसर पर शहीदों के आश्रितों एवं वीरनारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन ।

संबलपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस-2024के उपलक्ष्य में दिनांक 09/03/2024 (शनिवार) कोक्षेत्रीय कावा केन्द्र, के.रि.पु.बल ग्रुप केन्द्र संबलपुर परिसर में एक शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया है, जिसमें शहीदों के आश्रितों और वीरनारियों को सम्मानित किया गया । इस समारोह का उद्देश्य था इन महान व्यक्तियों के साहस और बलिदान की याद करते हुए महिला शक्ति को समर्थन प्रदान करना था ।समारोह में सहभागिता दिखाने वाले अनेक केरिपुबल के कार्ररत महिलाओं, सरकारी अधिकारियों ने इस मौके पर अपने विचार और श्रद्धांजलि व्यक्त की । समारोह में विशेष रूप से महिला शक्ति को समर्थन के रूप में उभारा गया और उनके योगदान को मान्यता प्रदान की गई । क्षेत्रीय कावा केन्द्र ग्रुप केन्द्र, संबलपुर के प्रमुख श्री संजय कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक ने कहा कि “यह समारोह हमारे शहीदों और वीरनारियों के प्रति हमारे समर्पण का एक उत्कृष्ट प्रमाण है । हम इन महान व्यक्तियों के साहस और बलिदान को सदैव याद रखेंगे और उनके परिवारों के साथ समर्थन का संकल्प रखते हैं ।” इस अवसर पर शामिल होने वाली प्रत्येक शहीदों के वीर-नारियों / आश्रितों को उपहार भी प्रदान किए गया तथा उनके जीवन में चल रही दुःख-सुख से रु-ब-रु होने की भरपुर प्रयास किया गया । अंत में श्री प्रदीप कुमार, उप कमाण्डेंट (प्रभारी अधिकारी) आने वाले सभी वीर-नारियों व अतिथियों का धन्यवाद करते हुए जय हिन्द जय सी.आर.पी. के नारा के साथ समारोह को समाप्त किया गया ।