अतापुर के संकट मोचन हनुमान मंदिर व महादेव मंदिर में उत्सव का माहौल, महाशिवरात्रि पर महाप्रसादी
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट.
हैदराबाद,9 मार्च,2024. हैदराबाद के अतापुर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर व महादेव मंदिर में शुक्रवार को महाशिवरात्रि उत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया .इस शुभ अवसर पर शिव भक्तों का मंदिर परिसर में कांटा लगा रहा

श्रद्धालु भक्तों ने शिवजी को अभिषेक किया और पूजा अर्चना की. जबकि भक्तों द्वारा भजन कीर्तन और जागरण सहित भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए लोगों ने शिवरात्रि का उत्सव मनाया . इस दौरान शिव पार्वती कल्याणम व लिंग उद्भव का पूजन किया गया. खबर है कि मंदिर निर्माण कार्य में सहयोगियों, स्वजातीय बांधो एवं भक्त जनों द्वारा शिवजी का अभिषेक, पूजन के बाद पंडित महेंद्र तिवारी द्वारा भगवान भोलेनाथ की डमरो आरती की गई. जबकि शनिवार दोपहर को महाप्रसादी का आयोजन किया गया. खबर है कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमान जी और शिवाजी दर्शन उपरांत महाप्रसादी का लाभ उठाया. इस मौके पर मंदिर ट्रस्टी ठाकुर अशोक सिंह, ठाकुर दिनेश सिंह, ठाकुर किशन सिंह, ठाकुर अभिलाष सिंह, ठाकुर महावीर सिंह,ठाकुर, ऋत्वी राज सिंह, शंकर, महाराणा प्रताप सेवा समिति तेलंगाना के संस्थापक अध्यक्ष ठाकुर विजय दिनेश सिंह, महासचिव ठाकुर विपिन राज सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर जीवन सिंह, नंदकिशोर सिंह, पहलवान अजय कुमार, विजय कुमार रावत, गौ रक्षक तेलंगाना अध्यक्ष दीपक सिंह, शिवनंदन सिंह, मनोज सिंह, राजकिशोर सिंह, सुदर्शन सिंह, रघुनंदन सिंह, ठाकुर राजेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, राजू जेबी फाइटनेस जिम, सह सभी श्रद्धालु भक्तों ने आयोजित कार्यक्रम में शामिल रहे.