हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट.

हैदराबाद, 13 मार्च, 2024. केंद्रीय विद्यालय व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ” बारकस ” हैदराबाद में बीते दिनों अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसी विद्यालय की पूर्व छात्रा, डॉ अर्चना पाण्डे, सहायक निदेशक ( राजभाषा) डीआरडीएल ( डीआर डीओ ) मौजूद थी. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ अर्चना पाण्डे एवं विद्यालय प्राचार्ज जीपीडी क्रिस्टी द्वारा विद्यादायिनी माता सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके की गई. वहीं, विद्यालय प्राचार्य क्रिस्टी ने मुख्य अतिथि डॉ. पाण्डे को पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया. जबकि वरिष्ठ अध्यापिकाओं द्वारा मुख्य अतिथि को शाल उठाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की शिक्षिका सुश्री शांति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की एवं अन्य शिक्षिकाओं द्वारा महिला सशक्तिकरण से संबंधित सु मधुर समूह गीत प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर अध्यापक अंजैया, विद्यालय के हिंदी व्याख्याता रमाशंकर कुशवाहा ने नारी के महत्व और जगह को अपने मुक्तकों के माध्यम से संप्रेषित किया . वहीं, सुश्री वैशाली ने आधुनिक काव्य पाठ व आशुतोष शुक्ला द्वारा प्रस्तुत गीत समझ में समा बांध दिया. इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ अर्चना पाण्डे ने अपने संबोधन में महिला और पुरुष को प्रकृति की संरचना बताते हुए दोनों में परस्पर समन्वय बनाए रखने की जरूर बतायी और कहा कि स्त्री को आत्म साक्षात्कार के लिए प्रेरित करते हुए स्वयं को समय निकालने की आवश्यकता है. वहीं, स्त्रियों को समय के साथ अपडेट रहने के लिए भी सलाह दी. इस अवसर पर शिक्षिकाओं के विशेष आग्रह पर डॉ अर्चना पाण्डे ने स्वरचित काव्य और गीत ” अपना आंगन मुझे सजाना है ” संगीत में प्रस्तुति देकर मौजूद श्रोताओं से खूब वाहवाही लूटी. विद्यालय प्राचार्ज जीपीडी क्रिस्टी ने अपने संबोधन में समस्त महिलाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं दी . इस पूरे कार्यक्रम का सफल मंच संचालन अंकुर एवं नीला राहुल ने किया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रत्येक शिक्षिका और महिला कर्मी को मुख्य अतिथि के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया. जबकि सम्मानित अतिथि ने विद्यालय पुस्तकालय के लिए कुछ स्वरचित पुस्तक भेंट की. अंत में हिंदी शिक्षिका प्रभात सिंह ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया .