अपकमिंग फिल्म’ जेएनयू : जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी के पोस्टर रिलीज हुआ है जिसमें भगवा रंग में भारत का नक्शा नजर आ रहा है. इसी के साथ इसे मुट्ठी में जकड़ने की कोशिश भी नजर आ रही है. अब इस पोस्टर को देखकर लोग सोशल मीडिया पर कूद पड़े हैं
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह विशेष रिपोर्ट.
नई दिल्ली/ हैदराबाद, 13 मार्च, 2024. दिल्ली का जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू) एक बार फिर से चर्चा में है . इस बार ना तो कोई स्टार वहां पहुंचा है और ना ही किसी कांड की बात कर रहे, बल्कि अब इस पर एक फिल्म बन रही है. विनय वर्मा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म ‘ जेएनयू ‘. जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी का पहला पोस्टर जारी हो चुका है, जिसकी पहली झलक को देखकर ही साफ लग रहा है कि विवादों से इस यूनिवर्सिटी का काफी गहरा कनेक्शन रहा है. इस पोस्टर के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चा और बहस तेज होने लगी है. तरण आदर्श ने इस पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है,’ जेएनयू फिल्म का पहला पोस्टर आउट, 5 अप्रैल को हो रही है रिलीज, शिक्षा की बंद दीवारों के पीछे देश को तोड़ने की साजिश रची जा रही है.’ इस पोस्टर में जो दिख रहा है और उसे पर लिखा है, उससे साफ है कि कहानी की पड़ताल काफी अंदर तक जाने वाली है. इस पोस्टर पर लिखा है कि क्या एक एजुकेशनल यूनिवर्सिटी देश को तोड़ सकती है? अब इस पोस्टर पर तमाम लोगों ने अपनी बातें रखनी शुरू की है. कुछ लोगों ने लिखा है कि उन्हें इस फिल्म का बेसर्बी से इंतजार है तो किसी ने कहा-प्रोपेगेंडा फिल्मों का क्या हश्र होता है यह सबको पता है. काफी लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह फिल्म अच्छी साबित होने वाली है. काफी लोगों ने पोस्टर के नीचे जय श्री राम के नारे लगाए हैं.
रवि किशन से लेकर विजय राज जैसे कई कलाकार
इस फिल्म में कई कलाकार नजर आने वाले हैं दिन में उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल और रवि किशन जैसे कलाकारों के अलावा विजय राज जैसे मंझे हुए एक्टर्स भी हैं .
दिल्ली के इस यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं कई सारे विवाद
कहा जाता है कि यह यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स के लिए सिर्फ एक विश्वविद्यालय ही नहीं गूगल की आइडिया और सपनों की उड़ान का खजाना भी है. अमेरिका की हार्ड वर्ड यूनिवर्सिटी की तर्ज पर तैयार इस यूनिवर्सिटी में लोक रचनात्मक और बौद्धिकता की तलाश के साथ पहुंचते हैं. लेकिन इसी के साथ इस यूनिवर्सिटी का एक और बड़ा सच यह है कि यहां विवादों से जुड़े कई मुर्दे गए हुए हैं .