
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट.
मुंबई/ पटना/हैदराबाद,18 मार्च, 2024. मुंबई में इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की रैली को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया . उन्होंने राहुल गांधी को धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पूरे देश में यात्रा की . तेजस्वी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक किया जा रहा है . चुनी हुई सरकारों को खरीदा जा रहा है. ईडी और सीबीआई से डराकर तोड़ा जा रहा है. केवल झूठ चलाया जा रहा है, ऐसे समय में राहुल गांधी ने देश के संविधान को बचाने के लिए जो यात्रा की है इसके लिए उनका दिल से धन्यवाद देते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा हम सब मिलकर इस देश के संविधान और भाईचारा को बचाने के लिए एकजुट हुए हैं. हमारी लड़ाई व्यक्तित्व रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नहीं है बल्कि उनकी विचारधारा से है. उन्होंने कहा, ” देश का सबसे बड़ा दुश्मन महंगाई और बेरोजगारी है”. किसने की आय दुगुनी करने और 2 करोड़ रोजगार के वादे पर जब सवाल पूछते हैं तो बीजेपी के कुछ लोग एनर्जी ड्रिंक पीकर हम लोगों को गाली देते हैं.
राजद नेता ने कहीं यह बात
राजद नेता ने कहा कि हम लोग डरने वाले लोग नहीं हैं . हम जनता की लड़ाई लड़ने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा, ” लालू यादव कभी झुके नहीं है. उनके बाल सफेद हो गए इसे लड़ाई लड़ते-लड़ते “. बीजेपी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोग गोबर को हलवा बताकर परोस देते हैं. यह लोग इतना झूठ बोलते हैं. उन्होंने कहा कि हम सत्ता मे आए चाहे नहीं आए, हमें जनता के साथ खड़े रहना होगा .” मोहब्बत की दुकान” कभी बंद नहीं होनी चाहिए.
महाराष्ट्र सरकार पर लगाए आरोप
तेजस्वी यादव ने कहा, ” महाराष्ट्र में विधायकों को खरीदा जा रहा था, डराया जा रहा था. आज महाराष्ट्र सरकार में जितने लोग बैठे हैं वह लीडर नहीं डीलर है . वह शरद पवार, राहुल गांधी और उद्धव ठाकरे के नाम पर वोट लेकर बीजेपी से डील कर लेते हैं. अच्छा हुआ डरे हुए लोग चले गए. हम फिर से करवां बनाने का हौसला रखते हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ” महाराष्ट्र में तो विधायकों को लेकर गए लेकिन बिहार में तो हमारे चाचा को ही ले गए. पीएम मोदी चाचा की गारंटी दे कि वह अब पलटेंगे की नहीं पलटेंगे. बिहार में बीजेपी जो भी सोचती हो लेकिन इस बार बिहार में हम चौंकाने वाला रिजल्ट देंगे. 17 महीने हम बिहार के डिप्टी सीएम रहे और 7 लाख लोगों को हमने सरकारी नौकरी दी .

रोहिणी आचार्य लड़ेंगी चुनाव
इस बीच लोकसभा चुनाव के ऐलान के बाद बिहार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर अब चर्चा तेज हो गई है कि वह चुनाव लड़ सकती है. इसको लेकर राजद के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट कर मांग की है कि सारण के कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा सीट से आरजेडी टिकट पर चुनाव लड़ाया जाए . एमएलसी सुनील सिंह ने लिखा कि ” पिता के प्रति अगाध प्रेम, श्रद्धा एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति दो रोहिणी आचार्य के लिए सारण प्रमंडल के समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि डॉ. रोहिणी आचार्य को सारण लोकसभा से राष्ट्रीय जनता दल का प्रत्याशी घोषित किया जाए. “