
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट.
नई दिल्ली /हैदराबाद,25 मार्च, 2024. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर वामपंथी छात्र संगठनों ने जीत हासिल की है. इस बार भी यह चुनाव वामपंथी छात्र संगठनों ने मिलकर लड़ा था. जेएनयू की इलेक्शन कमेटी के चेयरपर्सन शैलेंद्र कुमार के मुताबिक छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर धनंजय, उपाध्यक्ष पद पर अभिजीत घोष, महासचिव पद पर प्रियांशी आर्या और संयुक्त सचिव पद पर मोहम्मद साजिद को जीत मिली है. वामपंथी उम्मीदवार धनंजय ने एबीवीपी के प्रत्याशी उमेश सी अजमीरा को 922 मतों से पराजित जेएनयू एस यू के अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है. वहीं, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( जेएनयू) के छात्र संघ चुनाव में एक बार फिर वामपंथी उम्मीदवार धनंजय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( एबीवीपी) के उम्मीदवार को लगभग 922 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है. अध्यक्ष समेत सभी चारों सीटों पर वामपंथी संगठनों और उसके समर्थित उम्मीदवारों ने परचम लहराया है . मिली जानकारी के मुताबिक वामपंथी संगठनों ने जेएनयू एस यू चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद( एबीवीपी ) को हराकर तीन पद पर कब्जा जमाया है, जबकि बीएपीएसए उम्मीदवार ने महासचिव पद पर जीत हासिल की है . बीएपीएएस के प्रत्याशी को भी लेफ्ट संगठनों की तरफ से समर्थन दिया गया था . सभी सीटों पर वामपंथी संगठन और उसके समर्थित उम्मीदवारों का मुख्य मुकाबला आरएसएस समर्थित छात्र संगठन एबीवीपी के साथ था. 4 साल बाद हुए चुनाव को लेकर छात्रों में बेहद उत्साह देखा गया.

12 साल बाद सबसे अधिक मतदान
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए शुक्रवार को 73% मतदान हुआ, जोकि पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक है. चुनाव समिति ने कहा कि जेएनयू एस यू चुनाव दो चरणों में हुए, दिन में साजो सामान की व्यवस्था के कारण देरी हुई. इस बार 4 साल के अंतराल के बाद मतदान हुआ है और 7700 से अधिक पंजीकृत मतदाताओं ने गुप्त मतदान के जरिए अपना वोट डाला . वहीं, मतदान के लिए विभिन्न अध्ययन केंद्रों में कल 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे. मतदान दिन के 11 बजे शुरू हुआ और शाम 7बजे तक चला.