
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है . जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी और साथ ही एडवाइजरी जारी कर दी है.
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो प्रमुख देहाती विश्वनाथ की यह खास रिपोर्ट .
नई दिल्ली/हैदराबाद, 26 मार्च, 2024. केजरीवाल की याचिका पर हाईकोर्ट कल करेगा सुनवाई शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट बुधवार को सुनवाई करेगा.
केंद्र सरकार पर आप नेता गोपाल राय का निशान
आप नेता तथा दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आज पूरी दिल्ली को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है . भाजपा नेता, केंद्र सरकार, केंद्र के मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगर यह सोचते हैं कि पुलिस की आड़ में छिप जाएंगे और जवाब नहीं देना पड़ेगा, तो बड़ी भूल में है . आपका खेल अरविंद केजरीवाल को जेल भेजना. शरत चंद्र रेड्डी को 60 करोड़ इलेक्टोरल बॉन्ड और एक बयान पर बेल? अब सच देश के सामने है.
31 मार्च की तैयारी में जुटी आप
आज यानी मंगलवार से आम आदमी पार्टी की दिल्ली में बैठक है . हरि विधानसभा में आम आदमी पार्टी बैठक आयोजित करेगी. वहीं, 31 मार्च( रविवार) की रैली की तैयारी के लिए बैठक की जा रही है. पार्टी के सभी विधायक, पार्षद और पदाधिकारी हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं.+ भाजपा ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ा + दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता दिल्ली सचिवालय की ओर बढ़ गए और जब पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने बैरिकेड्स को तोड़ दिया.
आप के कई नेता और कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में
आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक पोस्ट साझा की है. पोस्ट पर लिखा है कि पीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में ले लिया. पीएम मोदी को अब दिल्ली में फैले हुए हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है. आप नेता मंत्री गोपाल राय कहते हैं– जब जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है. इस बीच दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा कि अभी पीएम आवास का घेराव करने जा रहे हमारे कई विधायकों, पार्षदों और पार्टी के पदाधिकारी को बलपूर्वक उठाकर हिरासत में ले लिया है.