
हैदराबाद से तेलंगाना ब्यूरो चीफ देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट.
हैदराबाद : हैदराबाद के राजेंद्र नगर, अतापुर कस्बे में राजस्थानी नव जागृति मंच एवं अनेक मोहल्ले में होलिका स्थापना कर क्षेत्रवासियों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ होली महोत्सव मनाया. इस अवसर पर विधि विधान के साथ सुबह में डंडारोपण एवं महिलाएं नए-नए कपड़े पहनकर होलिका मौली बांधने के साथ पूजन किया. खबर के मुताबिक रात्रि के समय 11:30 बजे होलिका दहन किया गया एवं सभी लोग एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी. अगले दिन दिनभर लोगों ने रंग-बिरंगे रंगों से एक दूसरे को गुलाल और अनेक तरह के रंग लगाकर होली का आनंद उठाया. अतापुर के जाने-माने सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य लोगों ने अपने-अपने अंदाज में घर दरवाजे जाकर रंगारंग ढूंढ किया और गेर नृत्य होली खेली.