
हैदराबाद से राजनीतिक संवाददाता देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट .
जमुई/ हैदराबाद, 4 अप्रैल,2024.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार में चुनावी शंखनाद कर दिया .उन्होंने जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित किया. पीएम मोदी ने राजद और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सोलर पॉवर और एलईडी बल्व की बात करती है. वहीं, घमंडिया गठबंधन वाले बिहार में लालटेन की लौ जलाना चाहते हैं. हम लोग बिहार में उद्योग और कारखाना लगा रहे वहीं राजद के लोग अपहरण का उद्योग चलाते थे . हम लोग हाईवे और एक्सप्रेस वे बना रहे हैं जबकि राजद के लोगों ने बिहार में गड्ढे और खाई बनाई. राजद और कांग्रेस ने बिहार के गौरव का अपमान किया. इन लोगों ने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया. कुछ समय पहले एनडीए सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को ” भारत रत्न ” तो राजद और कांग्रेस ने विरोध किया . रामनाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जी के राष्ट्रपति बनने का भी इन लोगों ने विरोध किया . पीएम मोदी ने कहा कि पहले गरीबों का पैसा बीच में लूट लिया जाता था. अब वह पैसा सीधे आपके खाते में जा रहा है. जमुई में ही किसानों को 850 करोड़ से अधिक राशि उनके बैंक खाते में पहुंचे हैं. राजद और कांग्रेस की सरकार होती तो आप
फर्जी हस्ताक्षर भी करवा लेते और कहते कि पैसा पहुंच गया. बिहार में जंगल राज का दंश झेला. आज भ्रष्टाचारी मेरे खिलाफ अनाप-शनाप बोलते रहते हैं .
बिहार और देश को आगे लेकर जाना है
पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल में जो हुआ वह तो ट्रेलर है, अभी तो बहुत काम करना है. बिहार और देश को बहुत आगे लेकर जाना है. यह मोदी गरीबी के ताप को सहकर यहां तक पहुंचा है. इसलिए हर गरीबों का दर्द मोदी जानता और महसूस करता है. यह मोदी की गारंटी है कि आपका सपना ही मेरा संकल्प है. बिहार के गरीबों को 37 लाख पक्के मकान मिले हैं . 9 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिला है और मोदी की गारंटी है कि 5 साल आगे भी मिलता रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की सरकार के समय जमुई नक्सल प्रभावित इलाका कहा जाता था . सरकारी योजना यहां नहीं पहुंचती थी . यहां नक्सली सड़कें नहीं बनने देते थे. जमुई ने राजद के जंगल राज की कितनी बड़ी कीमत चुकाई है . पीएम मोदी ने लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाया, वह देश का भला नहीं कर सकते हैं. नीतीश कुमार भी रेल मंत्री रहे लेकिन उनके खिलाफ कभी शिकायतें नहीं आई . कोई सवाल नहीं उठा. घमंडिया गठबंधन की सरकार में खराब हालत वाली ट्रेनें चलती थी. आज वंदे भारत ट्रेनें बिहार में दौड़ रही है. इस मौके पर लोजपा ( रा ) नेता चिराग पासवान ने पीएम मोदी को शाल भेंट कर स्वागत किया. इस चुनावी सभा के मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री तथा जदयू सुप्रीमो नीतीश कुमार, दोनों डिप्टी सीएम और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह तथा जमुई लोकसभा के प्रत्याशी भी मौजूद थे.