अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माथुर वैश्य समिति का भव्य कार्यक्रम, सपना गुप्ता सम्मानित
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
हैदराबाद, 12 मार्च, 2025. यहां आगापुरा स्थित माथुर वैश्य भवन में माथुर वैसे समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में महिलाओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया एवं कविताएं सुनाई. वहीं, महिलाओं ने विशिष्ट समाजसेवी तथा माथुर वैश्य सोसाइटी प्रचार, दक्षिणांचल अघ्यक्षा सपना गुप्ता को सम्मानित किया । जबकि सपना गुप्ता ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए माला पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि महिला का नाम ही नारी शक्ति है इसीलिए जब भी हम बात करते हैं तो सबसे पहले महिला शक्ति का ही नाम लेते हैं. यही वजह है कि सीताराम, राधेश्याम, पीएम नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्कीम निकाली है. उन्होंने महिलाएं और पुरुषों को सम्मान रूप से व्याख्या किया और वित्त मंत्री सीतारमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मदर टेरेसा, कल्पना चावला एवं सुनीता विलियम का भी जिक्र किया । और होली की सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।