
वंदना — संजय की शादी सालगिरह पर काव्य संध्या
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट

हैदराबाद, 13 मार्च, 2025. नगर के पूर्व पत्रकार तथा विशिष्ट कवि राजकुमार यादव के सैदाबाद स्थित आवास पर उनके बेटे संजय के साथ वंदना के शादी सालगिरह के उपलक्ष में काव्य संध्या का आयोजन किया गया .

जहां आमंत्रित कवियों ने अपनी खूबसूरत रचनाएं सुनाकर बंदना संग संजय के विवाह उत्सव वर्षगांठ पर शुभकामनाएं दी और मंगल कामना करते हुए तहे दिल से आशीर्वाद दिया. इस दौरान विशेष आमंत्रित अतिथियों में गुरु मार्टिन, मुकेश कुमार यादव, कवियित्री तथा गजल गायिका डॉ मुमताज सुल्ताना, कवि दीपक बाल्मिक, सत्यनारायण काकड़ा, गायक कोटेश्वर राव एवं नारायण वांगड़ें ने खूबसूरत रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम को खुशनुमा कर दिया. कार्यक्रम के अंत में संजय के पिता पूर्व पत्रकार कवि राजकुमार यादव, माता दयावती देवी एवं वंदना के पिता शोभित राम यादव तथा माता शीला देवी प्रमुख मौजूद रहे . राजकुमार यादव ने सभी अतिथियों का सम्मान किया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया .
