यूपी के शाहजहांपुर में होली में हुड़दंग, पथराव के बाद लाठी चार्ज, दर्जनों घायल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ खास रिपोर्ट
हैदराबाद : यूपी के हर जिले में शांतिपूर्ण चल रहा होली और जुम्मे की नमाज का आयोजन शाहजहांपुर में कुछ हुडदंगियों के कारण हंगामें में बदल गया. यहां तीन जगहों पर जुलूस के दौरान हुडदंगियों ने बवाल किया. पुलिस ने टोका – टाकी की तो पुलिस पर पथराव किया. बाद में पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर बावलियों को खदेड़ा और दौड़ा दौडाकर पिटा भी. बवाल सदर बाजार थाना इलाके के खेरनीबाग में हुआ. इसके अलावा बड़े लाट साहब के जुलूस के दौरान घंटाघर पर हुडदंगियों पर आरएएफ के दस्ते ने लाठीचार्ज किया. हर साल निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर इस बार जुमे के कारण खास सतर्कता बरती जा रही थी. रास्ते में पड़ने वाली मस्जिदों को तिरपाल से पहले ही ढक दिया गया था. मुस्लिम समाज ने नमाज का समय भी आगे बढ़ा दिया था लेकिन इस बीच शुक्रवार को होली के मौके पर बड़े लाट साहब का जुलूस कड़ी सुरक्षा में निकला फिर भी बवाल हो गया. यहां जुलूस के दौरान बवाल होते ही पुलिस ने होली खेल रहे लोगों पर जमकर लाठियां भाजी. इस दौरान नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. खबर है कि पुलिस लाठीचार्ज में कई लोग घायल हुए हैं. सूत्र बताते हैं कि यहां के खिरनी बाग चौराहे के पास जुलूस में चल रहे लोग और पुलिस आपस में भिड़ गए. जिसके बाद पुलिस ने जुलूस में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस ने रंग खेल रहे और जुलूस में जा रहे हैं लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा . हालांकि जुलूस में चल रहे लोगों ने भी पुलिस पर पथराव किया. स्थिति को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसके अलावा चौक कोतवाली क्षेत्र के कच्चा कटरा मोड के पास भी पुलिस और पब्लिक में जमकर लात घुसे चले. खास बात यह रही कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे. बताया जाता है कि सदर बाजार थाना के नजदीक पंखी चौराहा से होते हुए जुलूस घंटाघर की तरफ बड़ा तो भीड़ रुक गई थी . पुलिस और आरएएफ दस्ते ने भीड़ को आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन विफल रहे. आरएएफ के आते ही लोगों ने जूते चप्पल फेंकना शुरू कर दिए. सूत्र बताते हैं कि इस दौरान पुलिस पर भी पत्थर फेके गए. इस मामले में पुलिस ने दर्जनों हुडदंगियों को हिरासत में ले लिया है. स्थिति नियंत्रण में है.