बिहार कर रहा बाप – बाप, होलिका दहन की रात खून – खराबे… गोलियों की बारिश
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
होलिका दहन से कुछ घंटे पहले पटना में अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई. एक बार फिर से नौबतपुर में अपराधियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दिया

पटना/ हैदराबाद, 14 मार्च, 2025. बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों ने पुलिस के सुरक्षा के तमाम दावों को धज्जियां उड़ाते हुए खून की होली खेली है . होलिका दहन से कुछ घंटे पहले पटना में अपराधियों ने एक बार फिर से हंगामा खड़ा कर दिया है. इससे पहले, नौबतपुर के निवासी होलिका दहन की तैयारियों में व्यस्त थे. पुलिस ने भी शांति समिति की बैठक आयोजित कर लोगों को होली को खुशी और उत्साह के साथ मनाने का आश्वासन दिया था. लेकिन अपराधियों की योजनाएं कुछ और ही थी . यह घटना पटना के नौबतपुर में हुई, जो की होली से पहले का समय था. अचानक बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने उस समय गोलीबारी की, जब चाचा अपने 2 भतीजों के साथ घर के बाहर होलिका दहन की तैयारी कर रहे थे. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 2 अन्य घायल हो गए. गोलीबारी के कर्म का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है. वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस के डीएसपी -2 दीपक कुमार अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. बैलों की नाजुक हालत देख डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया है, जहां चाचा लल्लन यादव की मौत हो गई. वहीं भतीजे प्रेमजीत और प्रेम कुमार जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे अपराधियों को पुलिस ने खदेड़ना शुरू किया. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर किया. हालांकि पुलिस का उद्देश्य भाग रहे अपराधियों को पकड़ना था लेकिन अपराधियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी . मजबूरन बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई और भाग रहे 3 अपराधियों में से 1 को पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने पुलिस पर तीन चक्र गोलियां चलाई . इसके जवाब में, पुलिस ने दो राउंड गोली चलाई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पुलिस ने तीन अपराधियों को दबोचा, अब खुलेगा राज
अपराधियों ने ऑटो रोककर दो लोगों को गोलियों से भूना, नौबतपुर थाना क्षेत्र के छोटी टंगरैला में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर 3 लोगों को जख्मी कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. गुरुवार की रात जब बाइक पर सवार होकर दो अपराधी छोटी टंगरैला पहुंचे,उसी समय लल्लन यादव और उनके दो भतीजे ऑटो से घर लौट रहे थे. पहले से घात लगाए अपराधियों ने ऑटो को रुकवाया और लल्लन यादव से उलझ गए . इसी दौरान अपराधियों ने लल्लन यादव पर फायरिंग कर दी . गोली लगने से लल्लन और भतीजा प्रेम कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गए . दोनों को गोली का छर्रा लगा है .
एम्स में चल रहा जख्मी का इलाज
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े आए. इस बीच अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले.
तीन खोखे बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मृतक ललन यादव ऑटो चलाने के साथ जमीन का भी कारोबार करता था. घटना के पीछे जमीन के पैसे का विवाद बताया जा रहा है. इस बीच पुलिस ने मौके से 3 खोखे बरामद किए हैं .वहीं, पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है .
होली के दिन अंधाधुंध फायरिंग, शव यात्रा पर बरसाई गोलियां, 2 जख्मी
होली के दिन पटना में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए कहर बरपया है. मामला सिटी इलाके के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सोनवा बाजार का है. जहां आपसी रंजिश में अपराधियों ने अंत्येष्टि में भाग लेने जा रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना से पूरे इलाके में अपरा तफरी मची हुई है. गोलीबारी में 2 लोगों को गोली लग गई. दोनों का इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान सोनवा निवासी सुबोध यादव और विजय यादव के रूप में की गई है. बताया जाता है कि फूला देवी नामक एक महिला की मौत पर अंत्येष्टि ( शव यात्रा) में लोग श्मशान घाट जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने गोलियां चलाई. और भाग गए . पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है.