अग्रवाल समाज शाह अलीबंडा यूनिट का ‘ होली के रंग, कवियों के संग ‘ कार्यक्रम संपन्न
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की यह रिपोर्ट
हैदराबाद, 15 मार्च, 2025. अग्रवाल समाज शाह अलीबंडा यूनिट के तत्वावधान में और कवियों की सक्रिय संस्था गीत चांदनी हैदराबाद के सहयोग से यहां के लाल दरवाजा क्रॉस रोड के आगे शाह- अली – बंडा, हैदराबाद में पूर्णिमा की रात होली के रंग, कवियों के संग काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ. जहां हास्य – व्यंग्य, गीत और गजल के रचनाकारों ने भाग लिया. गीतकार चंपालाल बैद ए अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में गीत चांदनी के कार्यदर्शी एवं विशिष्ट कवि गोविंद अक्षय ने मंच संचालन किया और संस्था की गतिविधियों से सभी को अवगत कराया. इससे पहले शाखा के संस्थापक महावीर प्रसाद डोकानिया ने सभी का स्वागत किया. इस दौरान सभी कवियों को होली की विशेष माला, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया . काव्य गोष्ठी का शुरुआत विशेष अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं अग्रसेन महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व पूजा – अर्चना के उपरांत की गई. इस दौरान कवि संतोष कुमार मिश्र माधुर्य, उमेश जी महाराज, डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव, शोभा दुबे, अंजनी कुमार गोयल, अशोक सेन और श्रुतिकांत भारती बतौर विशेष अतिथि मंच पर आसीन थे. आयोजित इस काव्य गोष्ठी में कवि गोविंद अक्षय, रत्नकला मिश्र, उमेशचंद्र श्रीवास्तव, अंजनी कुमार गोयल, पुष्पा वर्मा, शिवकुमार तिवारी कोहिरी, राजू भाई चाटवाला, दीपक चिंडालिया वाल्मीकि, चंपालाल बैद, सत्यनारायण काकडा, डॉक्टर प्रेमलता श्रीवास्तव, पूनम जोधपुरी, कवि राजकुमार यादव, अनुज कुमार तिवारी, तज्जमुल गुलरेज, रेखा देवी वर्मा, प्रवीण कुमार, शोभा दुबे आदि कवियों ने होली पर्व के महत्व के साथ-साथ देश की ज्वलंत समस्याओं पर अपने गीत गजल और हास्य व्यंग्य व नई रचनाएं सुनाकर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया. इस मौके पर गीत चांदनी की संयोजिका व कवियित्री डॉ प्रेमलता श्रीवास्तव द्वारा कवियित्री पुष्पा वर्मा को भाग्यशाली कवि के रूप में 1100/ रुपए की राशि भेंटकर सम्मानित किया गया . इस दौरान अग्रवाल समाज शाह अली – बंडा शाखा के अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल, संयोजक आनंद संघी, सहसंयोजक फतेहचंद मित्तल, अजीत अग्रवाल, प्रचार संयोजक पवन कुमार डोकानिया, स्वागत समिति के संजय अग्रवाल, मिट्ठू लाल अग्रवाल, व्यवस्था समिति के सदस्य कन्हैया लाल अग्रवाल, महावीर प्रसाद डोकानिया, कन्हैयालाल बंसल, सत्यनारायण गलखंडिया, राजेश मच्छरदानी वाला, गोविंद राम अग्रवाल , शोभा देवेंद्र बंसल, हनुमंत राव कुलकर्णी, वासुदेव कुलकर्णी, सत्येंद्र नाथ शर्मा, शोभा देवी अग्रवाल, नीला बाई रांका, कलावती अग्रवाल एवं आशा शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई .
इस दौरान शाखा के दो दिवंगत सदस्यों विश्वनाथ अग्रवाल और रोशन लाल अग्रवाल की माता शोभा देवी बंसल के निधन पर उनकी आत्मा के शांति के लिए 2 मिनट का मौन व्रत रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. अंत में सतीश चंद्र मित्तल के धन्यवाद ज्ञापित करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ.