जिनसे नौकरी के बदले जमीन ली उन्हें कैसे जानती हैं, ईडी ने राबड़ी देवी से पूछे तीखे सवाल
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
ईडी सूत्रों के मुताबिक, लैंड फॉर जॉब मामले में ईडी के अधिकारियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजद के वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी से पूछा कि आपका नाम से जो जमीन है वह आपने कैसे अर्जित की. फिर, पूछा गया कि आप जिन लोगों से नौकरी के बदले…
पटना/ हैदराबाद, 18 मार्च, 2025. चर्चित लैंड फॉर जॉब केस में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ सकती है. प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की राबड़ी देवी से कई तीखे सवाल पूछे हैं. ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा है कि जिन्हें जमीन के बदले नौकरी दी गई उन्हें वह कैसे जानती है?
ईडी की पटना टीम द्वारा पूर्व सीएम राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव से अलग-अलग कैमरे पूछताछ हुई है. ईडी सूत्रों के मुताबिक, आप उन लोगों से पहली बार कब मिली. उन लोगों को नौकरी देने के लिए आपने पैरवी तो क्यों किया? बताया जा रहा है कि ईडी ने राबड़ी देवी से पूछा कि आपके बेटे तेजस्वी यादव ने जो दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बंगला खरीदा उसके बारे में आप क्या जानती हैं? पटना के सगुना स्थित अपार्टमेंट की जमीन कब कैसे और कितने में आपने खरीदा… अपार्टमेंट का निर्माण कब शुरू हुआ और निर्माण में लगी राशि का स्रोत क्या था? यह भी जानकारी सामने आई है कि ईडी के अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पानी और चाय पीने के लिए भी आग्रह किया.