हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की रिपोर्ट

हैदराबाद, 18 मार्च, 2025. मैढ स्वर्णकार समाज तेलंगाना के तत्वावधान में होली महोत्सव के बाद ” बंधु मिलन” सह काव्य गोष्ठी का आयोजन यहां के गुलजार हौज स्थित मदन भवन में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाए जाने की खबर है. इस अवसर पर सर्वप्रथम महाराजा अजमीढजी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई और फागुन उत्सव के तेलंगाना के गीत गाए गए. इस मौके पर समाज के सभी बंधुओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया . इस दौरान मैढ स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष महेंद्र कडेल द्वारा समाज के किसी भी घर में पुत्री होने पर 11 हजार रुपए की एचडी करने की घोषणा की गई और कुछ बैंक के चेक का भी वितरण किया गया. इस सार्थक पहल को समाज के सभी बंधुओ ने सराहना की और इस घोषणा का स्वागत किया.वहीं, द्वितीय सत्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ जिसमें अनेक कवियों ने अपनी ग़ज़ल गीत कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया. आयोजित कवि सम्मेलन का सफल मंच संचालन यहां के विशिष्ट चर्चित कवि पुरुषोत्तम कडेल ने किया. इस दौरान सभी कवियों का सम्मान शाल और मोती माला भेंट कर किया गया.
किसी काव्य गोष्ठी में कवि शिवकुमार तिवारी कोहिर, दीपक वाल्मीकि, कवियित्री शिल्पी भटनागर, मोहिनी गुप्ता, डॉ अर्चना पांडे, सीताराम माने, सविता सोनी प्रमुख कवियों ने खूबसूरत रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया. इस मौके पर कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र जालू, कैलाश धूपड़, अध्यक्ष महेंद्र कुमार कड़ेल, महामंत्री राकेश सुगंध, के अलावा, श्री राम सुनालिया, गौरी शंकर भामा, राजेश जी खिपल, कमल कडेल, राजकुमार खलबलिया, अशोक मांडन, नारायण जी कडेल( लातूर ) शांतिलाल मिरंडिया, देवकीनंदन राजोरिया, मनमोहन सनक़त, अशोक डांवर, ट्विंकल कडेल, संजय मायच, मनोज मायच सहित भारी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे . जबकि महिला मंडल की ओर से पुष्पा सुनालिया, पूर्व पार्षद रेणु सोनी, कविता कडेल, कोमल कुकरा आदि महिलाएं उपस्थिति रही. अंत में संयोजक कैलाश धुपड़ के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ .