हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
अखिलेश यादव ने कहा है कि जज साहब पर भ्रष्टाचार, सवाल ही नहीं उठ सकता. हो सकता है कि उन्होंने वह पैसा उधार लिया हो, वह पैसा रखा हो. लेकिन आप वीडियो को ध्यान से…
लखनऊ/ हैदराबाद, 24 मार्च, 2025. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से मिले कैश को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि जज साहब पर भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठ सकता . हो सकता है कि उन्होंने वह पैसा उधार लिया हो, वह पैसा रखा हो. लेकिन आप वीडियो को ध्यान से देखिए, एक भगवा रंग का कपड़ा दिखाई दे रहा है उसमें . वह पैसा उन्होंने उधार लेकर रखा होगा. कई बार आग लग जाती है, तो उसकी वजह से आग लग गई है. यह तो कुछ पैसा पकड़ा गया है. हमने– आपने कई सौ करोड़ पैसा पकड़ा देखा. लेकिन आज तक इसका पता नहीं कि किसका पैसा था ?. सपा प्रमुख ने तंत्र करते हुए कहा–‘ उत्तराखंड में पैसा पकड़ा गया, हमें– आपको पता नहीं है कि किसका पैसा है. हम तो चाहते हैं कि हम- आप ही बांट लें उस पैसे को, चुनाव आ रहा है…. और याद कीजिए समाजवादी पार्टी का बताया था 250 करोड़… याद है आपको… मैं आज ही मांग कर रहा हूं कि हमारा पैसा हमको वापस कर दिया जाए. भाई… ढाई सौ करोड़ निकले थे… याद है आपको और कहा गया था कि समाजवादी पार्टी के कारोबारी है ये उनका पैसा है. अगर वह पैसा हमारा है तो मैं बीजेपी के लोगों से कहना चाहता हूं कि वह पैसा हमारा वापस कर दो.’
महाकुंभ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा
अखिलेश यादव ने महाकुंभ को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सरकार महाकुंभ जैसे पवित्र आयोजन में हिंदुओं के लापता हो जाने के बाद हिंदुओं से ही झूठ बोल रही है. जिन लोगों की जान गई या लापता हो गए, उन्हें सरकार न ढूंढना चाहती है न मुआवजा देना चाहती है. क्या ऐसे लोग सनातनी हो सकते हैं?’ अखिलेश यादव ने कहा,’ सनातनी लोग तो वह हैं जो दूसरों का दुख अपना दुख समझते हैं. दूसरों की परेशानी को अपनी परेशानी समझते हैं. सत्य का रास्ता ही सनातन का रास्ता है .’