
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की विशेष रिपोर्ट
भुवनेश्वर / हैदराबाद, 24 मार्च, 2025. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय ओड़िशा दौरे पर आज यानि सोमवार दोपहर वायुसेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंची . राष्ट्रपति भुवनेश्वर से विशेष विशेष हेलीकॉप्टर से यहां के नयागढ़ जिले में स्थित प्रसिद्ध नीलमाधव मंदिर, कांटिलो में पूजा – अर्चना की. भारत के राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू का कांटिलो नील माधव मंदिर का यह पहला दौरा है. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 2. 10 बजे भुवनेश्वर हवाई अड्डे से पलटन हेलीपैड पहुंचने के बाद भगवान कृष्ण मंदिर में दर्शन किए. अपनी यात्रा के दौरान, वह नयागढ़ के कालियापाली में भारतीय विश्वबासु शबर समाज फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, राष्ट्रपति भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भुवनेश्वर लौटेंगी एवं राजभवन जाएंगी, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी. जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति का मंगलवार 25 मार्च सुबह 9.20 बजे दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है.

इस संदर्भ में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर भुवनेश्वर और नयागढ़ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा, सुरक्षा के लिए करीब 360 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं.