यूपी के डीआईजी सीबीसीआईडी डॉ अखिलेश निगम ‘ अखिल’ पहुंचे तेलंगाना, किया तीन मंदिरों का दर्शन
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
हैदराबाद, 25 मार्च, 2025. उत्तर प्रदेश के डीआईजी सीबीसीआईडी ( लखनऊ) डॉ अखिलेश निगम ‘ अखिल’
एक काव्य गोष्ठी में शामिल होने हैदराबाद पहुंचे और काव्य गोष्ठी समापन के बाद अपने एक परिचित दोस्त कवि व लेखक राजकुमार यादव के साथ दिन भर की यात्रा की एवं इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के तीन प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन किया और पूजा अर्चना की. गौरतलब है कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ अखिलेश निगम ‘ अखिल’ देश के चर्चित कवि व साहित्यकार भी हैं और उन्हें अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं से सम्मानित भी किया गया है. ऐसे में एक शाम कविता के नाम कार्यक्रम समापन होने के बाद उन्होंने अपने प्रिय मित्र व लेखक
राजकुमार यादव के साथ हैदराबाद के पास प्रसिद्ध श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर, यादगिरीगुट्टा पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की. इसके अलावा यहां के यदाद्री – भुवनगिरि जिले के अलेर शहर के कोलानुपाका स्थित प्राचीनतम श्वेतांबर जैन मंदिर कभी अवलोकन किया. बताया जाता है कि इस मंदिर में तीन देवता है : भगवान ऋषभनाथ, भगवान नेमिनाथ और भगवान महावीर की एक-एक प्रतिमा. जहां हरे पत्थर पर उकेरी गई भगवान महावीर की प्रतिमा ऐतिहासिक रूप से ” माणिक्य स्वामी ” और जीवन स्वामी के नाम से प्रसिद्ध है. यह मंदिर हैदराबाद से करीब 80 किलोमीटर दूर हैदराबाद– वारंगल राजमार्ग एनएच- 163 पर स्थित है . जबकि यदाद्री तिरुमाला देवस्थानम, जिसे स्वर्णागिरी श्री वेंकटेश्वर स्वामी देवस्थानम के नाम से भी जाना जाता है, यह भुवनगिरि में
मनेपल्ली पहाड़ियों के ऊपर स्थित है, जो हैदराबाद से केवल 47.3 किमी और यदाद्री में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर से मात्र 19.7 किमी की दूरी पर एक मनोना में नए गंतव्य के रूप में उभरा है, जो पर्यटकों खूब
आकर्षित करता है. इन तीनों मंदिरों की भव्यता को देख कवि राजकुमार यादव उनके स्नेही मित्र विशिष्ट कवि, साहित्यकार एवं वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी डॉ अखिलेश निगम’ अखिल ‘ विभोर हो उठे और इस एक दिनी यात्रा का खूब लुफ्त उठाया.