ससुरालयों ने मंगा 50 लाख दहेज तो लड़की गाड़ दिया घर के सामने टेंट

ससुरालयों ने मंगा 50 लाख दहेज तो लड़की गाड़ दिया घर के सामने टेंट, शादी के 6 दिन बाद हुआ बवाल

मुजफ्फरनगर में ससुराल वालों ने एक शादी के महज 6 दिन बाद ही नव विवाहित पर अत्याचार करना शुरू कर दिया. मामला इतना बढ़ गया कि ससुराल वालों ने विवाहिता को घर तक में एंट्री नहीं करने दी

मुजफ्फरनगर/ हैदराबाद, 31 मार्च, 2025. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से यह खबर सामने आ रही है, जहां नई मंडी कोतवाली इलाके की ए टू जेड पोर्श कॉलोनी में बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां मुजफ्फरपुर नगर के बुढ़ाना निवासी शालिनी संगल की नई-नई शादीशुदा जिंदगी दहेज के लालच में उलझ कर टूटने की कगार पर पहुंच गई है. लड़की पक्ष का दावा है कि शालिनी के ससुराल वाले कोई वजह नहीं बता रहे कि आखिर वह ऐसा क्यों कर रहे हैं.

विवाहिता के सामने रखी शर्त

मामला नई मंडी कोतवाली के ए टू जेड कॉलोनी का है. जिले के बुढाना कोतवाली निवासी शालिनी संगल की शादी 12 फरवरी 2025 को मुजफ्फरनगर के एक बिजनेस परिवार में बड़े धूमधाम से हुई थी . शादी के बाद वह अपने ससुराल में कुछ दिन रही, लेकिन होली का त्यौहार नजदीक आने पर वह अपने मायके चली गई . होली के बाद जब वह अपने ससुराल लौटी, तो उसके पति ने शालिनी के सामने घर में एंट्री को लेकर एक ऐसी शर्त रख दी जिसे सुनकर शालिनी के सारे सपनें चकनाचूर हो गए.

50 लख रुपए मांगे दहेज

उसके पति और ससुराल वालों ने उससे 50 लख रुपए की अतिरिक्त दहेज की मांग की और पूरी न होने पर उसे घर में एंट्री देने से इनकार कर दिया. शालिनी के मुताबिक, उनके पति ने साफ-साफ शब्दों में कहा,’ शादी में बहुत खर्च हो गया है और घर बनाने में भी काफी पैसा लग गया. अपने पापा से 50 लाख रुपए कैश लेकर आओ, वरना हम तुम्हें नहीं रखेंगे. यह रिश्ता यहीं खत्म हो जाएगा.’ यह सुनकर शालिनी के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिस रिश्ते को उन्होंने प्यार और विश्वास के साथ शुरू किया था, वह महज 6 दिन में दहेज की भेंट चढ़ गया . ससुराल पहुंचने पर शालिनी को एक और बड़ा झटका लगा.

पुलिस ने भी किया 2 घंटे इंतजार

ससुराल वालों ने घर का गेट अंदर से बंद कर लिया और उसे अंदर नहीं घुसने दिया. शालिनी घंटों तक दरवाजे के बाहर खड़ी रही, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. उसकी आंखों में आंसुओं का सैलाब था, लेकिन ससुराल वालों का दिल नहीं पसीजा. इस दौरान स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रही, लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला. शालिनी की हालत देखकर हर किसी का दिल पसीज गया. एक नव विवाहिता, जो अपने नए जीवन की शुरुआत करने के सपने लेकर ससुराल लौटी थी, आज उसी दरवाजे के बाहर खड़ी होकर अपने हक की भीख मांग रही थी. बता दें कि, शालिनी की शादी में उनके परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक सब कुछ दिया था. लेकिन ससुराल वालों का लालच इतना बढ़ गया कि उन्होंने शालिनी को अपने घर में घुसने तक का हक नहीं दिया . यह घटना केवल शालिनी के लिए नहीं, बल्कि उनके पूरे परिवार के लिए एक गहरा आघात है. ससुराल में एंट्री नहीं मिलने के बाद शालिनी और उसके परिवार ने वर्ग पक्ष के घर के टेंट लगाकर धरना शुरू कर दिया है. हालांकि, अभी ससुराल वालों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है कि आखिर क्यों ऐसा हो रहा है.