लाठी — डंडे चले, फिलिस्तीनी झंड़े दिखे… मेरठ से लेकर नूँह तक ईद की नमाज पर बवाल !
हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ की खास रिपोर्ट
यूपी के मेरठ से लेकर हरियाणा के नूँह तक ईद पर कई जगह बवाल देखने को मिला. ईद की नमाज के बाद मेरठ की सड़कों पर कई नमाजियों ने पोस्टर लहराए. नमाजी सड़कों पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक का विरोध कर रहे थे

मेरठ / सहारनपुर/ नूँह / हैदराबाद, यूपी और हरियाणा में ईद – उल – फितर के मौके पर लोगों ने नमाज अदा की और इस दौरान कई जगह ईद के जश्न में बवाल भी देखने को मिला. यूपी में सड़क पर नमाज पढ़ने की रोक होने की वजह से कई जगहों पर पुलिस से भिड़ते हुए नजर आए. वहीं, सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ लोग फिलिस्तीनी झंडे लहराए, मेरठ और मुरादाबाद में ईदगाह में नमाज अदा करने को लेकर पुलिस और लोग आमने-सामने आ गए. जबकि हरियाणा के नूँह में ईद की नमाज के बाद 2 भूतों में खूब लाठी डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं.
मेरठ में सड़कों पर पोस्टर लेकर निकले नमाजी
ईद की नमाज के बाद मेरठ की सड़कों पर कई नमाजियों ने पोस्टर लहराए. यह सभी सड़कों पर नमाज पढ़ने पर लगी रोक का विरोध कर रहे थे . इन पोस्टरों में लिखा था–‘ सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं. हिंदू होली सड़कों पर मानता है, शिवरात्रि सड़कों पर मानता है, काँवड़िया सड़क पर निकलता है, रामनवमी यात्रा सड़क पर करता है. दिवाली पर पटाखे सड़क पर फोड़ता है. गणेश चतुर्थी सड़कों पर मानता है. पुलिस ने इन नमाजियों को समझाया कि माहौल खराब करने का प्रयास न किया जाए.
मेरठ – सिवाल खास में एक ही समुदाय के दो गुटों में लाठी डंडे चले और पत्थरबाजी हुआ ईद के मौके पर मेरठ में एक ही समुदाय के दो गुटों में पथराव और लाठी डंडे चले. इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं. पुलिस के मुताबिक, सिवाल खास के रहने वाले नाजिम और जाहिद के बीच एक मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई और कब्रिस्तान में दोनों गुटों में पथराव हो गया. घरों को अस्पताल भेजा गया है. इस मामले में तीन लोग अरेस्ट हुए हैं. सहारनपुर में ईद की नमाज के बाद कुछ लोगों ने फिलिस्तीनी झंडा फहराया. वहीं, कुछ नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी भी बांधी. वे लोग सड़क पर नमाज पढ़ने पर रोक और वक्फ संशोधन बिल के मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे.