हैदराबाद से समाचार संपादक देहाती विश्वनाथ रिपोर्ट
संबलपुर/ हैदराबाद, 2 अप्रैल, 2025. ओड़िशा में महिलाओं पर बढ़ते उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या और अपहरण मामलों के विरोध में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास के आह्वान पर संबलपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने एक महती जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. संबलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कर्मियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से विराट जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयशंकर मिश्र ( मुन्ना) ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार के सत्ता में आते ही शासन तंत्र बेलगाम होकर काम कर रही है. जबकि ओड़िशा में आए दिन महिलाओं के साथ बलात्कार, अपहरण और उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन राज्य की भाजपा सरकार इन्हें रोकने में विफल रही है. जुलूस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कर्मियों ने हाथों में मामबत्तियां लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध जताया. इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के कांग्रेस के रवि राउत, विजय लक्ष्मी बेहरा, दिलीप दुरिया, वरिष्ठ नेता गिरिजा नायक, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद सलीम, बशीर खान, वकील चौधरी, चुमकी महानंद, सत्यनारायण साहिबा, जयंत साहू, सदानंद वरद समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.