आषाढ़ मास के बगीचे का आयोजन संपन्न, राजपूत समाज के कई विशिष्ट व्यक्ति सम्मानित

हैदराबाद, 1 जुलाई, 2025. राजपूत समाज हैदराबाद के अध्यक्ष एवं सेवानिवृत न्यायाधीश टी. गोपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम ‘ आषाढ़ मास के बगीचे ‘ का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हैदराबाद स्थित अंबरपेट के एमपी गार्डेन में किया गया. आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व सचिव ठाकुर जीवन सिंह, कोषाध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह ने किया.

आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज के परिवार, नौजवान, बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं ने बड़े हर्षोउल्लास के साथ हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई. कार्यक्रम के दौरान तंबोला, म्यूजिकल चेयर, झूला जैसी मनोरंजक गतिविधियों को भी शामिल किया गया जिसे पेशेवर इवेंट टीम द्वारा संचालित किया गया. इस मौके पर पूर्व और वर्तमान सभी राजपूत समाज के सदस्यों और उनके परिवारों सहित अन्य राजपूत समुदाय का भी अभिनंदन किया गया. वहीं, निशुल्क आयोजन स्थल उपलब्ध कराने हेतु क्षत्रिय राजपूत ट्रस्ट बोर्ड का विशेष अभिवादन किया गया और नरेंद्र सिंह बिसन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया.